श्रद्धालुओ से भरी टैक्टर ट्राली पलटी

नैनीताल। उधमसिंहनगर जिले के थाना कुंडेश्वरी से एक ट्रैक्टर ट्रॉली 40 श्रद्धालुओं को लेकर गिरिजा मन्दिर दर्शन को आ रही थी। इस दौरान मंदिर के मुख्य गेट के समीप मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई… हादसे में 3 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से अविनाश नाम के एक श्रद्धालु की टांग कट गयी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे में काशीपुर के देवीपुर निवासी हरद्वारी सिंह, राजबाला और अविनाश घायल हो गए। हादसे के दौरान अविनाश को अपनी एक टांग गंवानी पड़ी.. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराकर यातायात सुचारू कराया