डेंगू से युवक की मौत

हल्द्वानी। डेंगू बुखार से ग्रस्त एक और मरीज की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब छह मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है और 24 मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। वाहर नगर दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय पुष्कर कुमार बुखार से ग्रस्त थे। उन्हें परिजनों ने 10 नवंबर को एसटीएच में भर्ती कराया। उनकी हालत बहुत अधिक बिगड़ गई। बाद में उन्हें आइसीयू में भर्ती कर दिया गया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय का कहना है कि मरीज डेंगू से ग्रस्त था। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरं संभव कोशिश की। वहीं, अब तक जिले में डेंगू बुखार से ग्रस्त छह मरीजों की मौत हो चुकी है। एसटीएच में अब तक 403 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसमें से 249 मरीज केवल नैनीताल जिले के हैं। 24 मरीजों का अभी एसटीएच में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *