-चुनाव में महिला कर्मियों के ज़ज़्बे को सलाम: देवा सिंह नेगी

कमलेश वर्मा( परी)
कुल्लू 13 नवंबर। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार इस बार महिला अधिकारियों से लेकर सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं के कंधों पर था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। यह बात उपायुक्त लाहुल स्पीती देवा सिंह नेगी ने कही।उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के लाहुल में जिस्पा पोलिंग बूथ तथा स्पीति के तशीगंग पोलिंग बूथ को महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सुपुर्द चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार किया गया था।प्रशिक्षण से ले कर चुनाव सम्मन कराने तक इनका अमूल्य योगदान रहा है। उपयुक्त ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।सिर्फ उनको मौका मिलना चाहिये।उधर जिस्पा पोलिंग बूथ से सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन करा चुके टीम के मुख्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अध्यापिका राम प्यारी का कहना है कि यह उनके लिये जिंदगी में एक सुनहरा अवसर था।बतौर पीठासीन अधिकारी उन्होंने बताया कि उनके टीम में सभी महिलाएं चुनाव को ले कर सतर्क थीं और अपने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थी।उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में भी हमारे महिला कर्मियों ने बहुत बेहतर काम किया।राम प्यारी के मुताविक जिस्पा पोलिंग बूथ में 73.12% मतदान हुआ।उनके टीम के सभी सदस्यों ने चुनाव आयोग के इस फैसले के लिये और लाहुल स्पीति के उपयुक्त का आभार जताते हुए कहा कि हम पर विश्वास व्यक्त किया और हमे इस महा समर में काम करने का मौका दिया।