डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
-डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ ने किया समारोह का शुभारंभ
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू 13 नवंबर। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली का वार्षिक समारोह का आयोजन सोमवार को धूमधाम से हुआ। वार्षिक समारोह का शुभारंभ डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हर छात्र अपने-अपने स्थान पर योग्य व गुणवान है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हुई कि डीएवी स्कूल गुणात्मक शिक्षा पर बल दे रहा है। उन्होंने रंगारंग, सांस्कृति कार्यक्रम की तारीफ की। साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है, जिसका श्रेय बच्चों सहित अविभावकों को भी जाता है। पर्वतारोहण संस्थान पर चल रहे वार्षिक समारोह पर संस्थान का आभार जताया। इस दौरान डीएवी कॉलेज के प्रबंधन कमेटी के सचिव रविंद्र तलवार भी मौजूद रहे। वार्षिक समारोह का आयोजन सोमवार को एसडीएम एचआर बैरवा द्वारा किया जाएगा।