एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

देहरादून। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्त करते हुए हिमांशु रावत ने कहा कि कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसके प्रति कॉलेज प्रशासन अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आंतरिक परिक्षाये विभिन्न सकायों द्वारा अपनी मर्जी से कराई जाती है जिससे कई छात्र-छात्राए आंतरिक परीक्षाओं से वंचित रह जाते है। कॉलेज में आंतरिक परीक्षायें एक साथ मुख्य परीक्षा की भांति एक साथ परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से कारवाई की जाए जिससे छात्र-छात्रायें आंतरिक परीक्षाओं वे वंचित न हो। उन्होंने कहा कि अन्र्तमहाविद्यालय प्रतियोगिताओं में शुरू से ही डीएवी महाविद्यालय का वर्चस्व रहा है परन्तु इस वर्ष अन्र्तमहाविद्यालय का वर्चस्व रहा है परन्तु इस वर्ष अन्र्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता में डीएवी महाविद्यालय की लगभग सभी गेम्स में हार हुई है। कॉलेज में खेलो का ढ़ाचा सुधारने की दिशा में कार्य किया जाए। कॉलेज के अंदर की सडक़ निवर्तमान विधायक राजकुमार के सहयोग से बनी है। निवर्तमान विधायक के नाम पर बोर्ड टूट गया है।जिसे देखते हुए इस विषय में जल्द कार्यवाही की जाए। इस दौरान विकास नेगी, नित्यानंद कोठियाल, नीरज , राहुल नेगी, चेतल अग्रवाल, राजवीर, कुलदीप, अंजल चमोली, अनंत सैनी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *