राहुल गांधी ने नेहरू को उनकी जयंती पर किया याद

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘आज हम एक अद्भुत उदार शख्सियत को याद कर रहे हैं। उन्होंने (पं. नेहरू) हमें बताया कि मूर्खतापूर्ण कार्यों से अधिक भयावह कुछ भी नहीं है।’’ आज सुबह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।राष्ट्रपति कोविन्द के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू के प्रति उनकी 128वीं जयंती पर समादर —राष्ट्रपति कोविन्द।’’ उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देश को शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मनीला में हैं।उन्होंने भी ट्वीट कर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *