कार सेवादल वह समर्पण टीम के साथ मिलकर चलाया जाएगा ट्यूशन केंद्र

कमलेश वर्मा (परी)कुल्लू। ज़िला कुल्लू में चिल्ड्रन डे पर स्लम एरिया में बच्चों के लिए ट्यूशन स्कूल खोला गयजानकारी देते हुए कार सेवादल के अध्यक्ष मनदीप डांग ने बताया कि कुल्लू में समर्पण व कार सेवादल के सहयोग से स्लम एरिया में शिक्षा का अभियान पिछले काफी समय से चलाया जा रहा है।ऐसे स्लम एरिया में जाकर शिक्षा के प्रति इन बच्चों को जागरूक करना, व हर संभव सहायता देने साथ साथ ही, यह पता लगा कि इस स्थान में रहने वाले बच्चे या तो लेबर वर्क या दिहाड़ीदार के बच्चे हैं जोकि अनपढ़ है ,लेकिन यह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में यह अपने बच्चों को स्कूलों में भेजते हैं ,लेकिन वहां पर पढ़ने के बाद घर आकर यह अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते क्योंकि यह खुद अनपढ़ हैं ।ऐसी ही दुर्दशा देखते हुए समर्पण टीम इनके पास आई और इन बच्चों को कार सेवादल के सहयोग से एक ट्यूशन स्कूल का उद्घाटन मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू यूनुस के हाथों से किया गया। मनदीप डांग ने बताया कि इस ट्यूशन स्कूल में इन बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कार सेवा दल के प्रधान का कहना है कि समय समय पर इन्हें हर संभव मदद दी जाएगी ।इस मौके पर अमित शर्मा ,पीढ़ी आजाद, मनमोहन सिंह ,जसवीर सिंह, दिलजीत मान ,रविंदर सिंह गिल जसप्रीत मनचंदा व समर्पण ग्रुप के सदस्य धनेश्वरी नीरज नीरज अविनाश हरीश नीलम नीतू सोनी सोहन गीता यश इसके अलावा प्रयास फाउंडेशन भुंतर के मुख्य सलाहकार अश्विनी सोहल वह संचालक सुरेश गोयल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *