1 स्वर्ण, 2 रजत व 9 कांस्य पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन
कमलेश वर्मा(परी) कुल्लू, 14 नवंबर। शिमला में 11 से 12 नवंबर को आयोजित कैरिट, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कुल्लू जिला से लगभग 32 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। जिसमें 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 9 कांस्य पदक जिला कुल्लू की झोली में डाले। मैडल यह जानकारी देते हुए जुडो के जिलाध्यक्ष व कोच रणवीर ठाकुर व महासचिव विपन चंदेल व सतपाल ने बताया कि शिमला में आयोजित हुई दो दिवसीय कैरिट, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राज्य भर से लगभग 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें कुल्लू जिला से 32 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और जिला का नाम रोशन किया। उन्होनें बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाडिय़ों ने 12 मैडल हासिल कर जिला का नाम रोशन किया जिसमें अतिक्षा राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया और रितिंजय नेगी व स्नेेहा ने रजत पदक हासिल किया तथा प्रियंका, शगुन चंदेल, हिमानी, शिवांगी बोध, अनीशा, भावना ठाकुर, पलवी, हिमानी शर्मा, व सागर वर्मा नें कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले जुनियर वर्ग के खिलाड़ी जालंधर में दिसंबर होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे और सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिसंबर में ही होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के चेयरमैन किशन ठाकुर, और वाईस चेयरमैन धनवीर ठाकुर तथा बजौरा स्कूल की प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा, पीटीआई हरदेव व जूडो ऐसोसिएश्न के पदाधिकारियों ने बच्चों के बेहतर प्रर्दशन के लिए बधाई दी।