राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगी संगोष्ठी
कमलेश वर्मा,कुल्लू, 14 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को कुल्लू के सर्किट हाउस में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा दिए गए विषय पर चर्चा की जाएगी। जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष संगोष्ठी के लिए मीडिया के सामने चुनौतियां विषय दिया है। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में आयोजित की जाने वाली संगोष्ठी में उपायुक्त यूनुस मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इसमें प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।