गौ रक्षा समिति ने की एसएसपी से मुलाकात

देहरादून। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती से मुलाकात कर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अभियान चला रही है। एसएसपी को सौपे ज्ञापन पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से गौकशी करने वालो व अवैध स्लाटर हाउस के विरूद्घ गंभीरता दिखाते हुए स्क्वायड गठित करने का निर्णय लिया वाहनी पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि जनपद में गौकशी करने वाले के विरुद्घ अभियान के दौरान संगठन को भी सम्मिलित करने का अवसर प्रदान करें जिससे वाहनी गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना योगदान दे सके। उन्होंने मांग की कि जनपद के थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जाए। जब भी वे गौवंश करने वाले के विरुद्घ कार्रवाई करें तो इसकी सूचना संगठन को भी दी जाए जिससे इस अभियान की पारदशिर्ता बनी रहे साथ ही संगठन भी पुलिस प्रशासन को गौ तस्करी व गौकशी करने वालो के विरुद्घ अभियान में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा संगठन ने यह भी मांग की कि गौवंश के नाम पर बेवजह लोगों को परेशान अभद्रता करने वाले के विरुद्घ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा यदि कोई व्यक्ति गौ रक्षा वाहिनी के नाम का दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्घ भी कारवाई सुनिश्चित की जाए सभी थाने चौकियों में संगठन का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की मांग की।