उत्तराखण्ड संवैधानिक संरक्षण मंच ने फूंका सीएम का पूतला

देहरादून। अनुसूचित जाति बीएड टीईटी प्रथम उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों के 541 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर व बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष मंदीप कुमार टम्टा के नेतृत्व में बेरोजगारों ने सीएम का पुतला फूंका। अनुसूचित जाति बीएड टीईटी प्रथम उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों के 541 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत हैं। उनके समर्थन में उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर व बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष मंदीप कुमार टम्टा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ हैं। आज उन्होंने सीएम का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की आंखे उच्च न्यायालय के बाद भी नहीं खुली तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आरंभ की जायेगी। किसी भी सूरत में अनुसूचित जात बीएड टीईटी प्रथम उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगारों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा प्रदेश की सरकार बेरोजगारों के हितों के लिए किसी भी प्रकार से कोई ठोस योजना तैयार नहीं कर पा रही है जिससे बेरोजगार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है।