छात्रा के साथ तीन छात्रों ने किया यौन उत्पीड़न

इस घटना ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है , जहां स्कूल की एक छात्रा के साथ तीन छात्रों ने मिलकर उसका यौन उत्पीड़न किया है , जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया ।
दरअसल, ये घटना ओडिशा के मलकानगिरी की है। गोबिंदपाली में एक स्कूल में कथित तौर पर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। घटना 7 नवंबर की है। तीन छात्र एक छात्रा को स्कूल के एक कमरे में ले गए। उसके बाद यहां उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई गई।
पुलिस ने इस मामले में पोस्को और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, जांच के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *