“टाइगर ज़िंदा है में ” सलमान कैटरीना का नया लुक दिखा सामने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। सलमान और कैटरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है।
दरअसल फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना ‘स्वैग से करेंगे सब का स्वागत’ आज रिलीज होने वाला है और इस गाने में कैटरीना और सलमान का लुक जैसे ही सामने आया, फैन्स के लिए खुद का एक्साइटमेंट रोकना मुश्किल हो गया। पर्दे पर पूरे 5 साल बाद यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है और इस गाने के इस पहले लुक में यह दोनों काफी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।
हाल ही में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का ट्रेलर जैसे ही सामने आया, इंटरनेट पर ‘टाइगर’ यानी सलमान का अंदाज देखकर फैन्स काफी खुश हो गए। हालांकि ट्रेलर में सलमान और कैटरीना के साथ की थोड़ी ही झलक देखने को मिली, लेकिन अब इस फिल्म के पहले गाने में यह दोनों साथ नजर आने वाले हैं।