सर्दियां आते ही सताने लगी बेसहारा पशुओं की चिंता
कमलेश वर्मा (परी)कुल्लू, 15। कुल्लू में सर्दियां आते ही बेसहारा पशुओं को लेकर चिंता सताने लगी है। इसी को लेकर बुधवार को कार सेवादल का एक प्रतिनिधि एसडीएम कुल्लू से मिला।इस मौके पर कार सेवादल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ,विजय सेन, वैष्णो देवी से बाबाजी, वेटरनरी हॉस्पिटल से डॉक्टर पॉल और डॉ. सुरेश धीमान उपस्थित रहे । जानकारी देते हुए कार सेवादल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान विस्तृत चर्चा के बर्फ फैसला लिया और लुगड भट्टी के टापू में फंसे 30 पशुओं को 10-10 की संख्या में बांटा गया ताकि पशुओं को सर्दी के मौसम में ठंड से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मौके पर गौ सदन में आ रही सभी दिक्कतों के विषय में चर्चा की गई और गांव से पशु शहरों में न आ सके उसके लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप के द्वारा पशुओं के पंजीकरण की बात की गई ,और जिन पशुओं को टैग लगने के बाद शहर में पकड़ा जाएगा उन पशुओं के मालिकों को जुर्माना भरने के साथ साथ पशु वापस दे दिया जाएगा, और यदि एक शहर से दूसरे शहर गाड़ियों में पशु छोड़ने के लिए ले जाते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा गया उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।