हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, जानें क्या है पूरी घटना

कोलकाता। फिल्‍म अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले सप्ताह महानगर में बाल-बाल बच गए। उनकी मर्सिडीज गाड़ी का एक पिछला चक्का निकल गया था।
अमिताभ बच्‍चन पिछले दिनों गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें सीजन को होस्‍ट करते हुए नजर आए थे। इस बार शो को काफी अच्‍छी टीआरपी मिली थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार शो लंबा चलेगा। लेकिन अमिताभ की तबीयत खराब होने के कारण ये सीजन ज्‍यादा लंबा नहीं खिंच पाया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिस ट्रैवल एजेंसी से कार उपलब्ध करवाई गई थी, उसे पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बच्चन राज्य सरकार के निमंत्रण पर 23वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए थे। वे शनिवार को सुबह में एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
अमिताभ बच्‍चन पिछले दिनों गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें सीजन को होस्‍ट करते हुए नजर आए थे। इस बार शो को काफी अच्‍छी टीआरपी मिली थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार शो लंबा चलेगा। लेकिन अमिताभ की तबीयत खराब होने के कारण ये सीजन ज्‍यादा लंबा नहीं खिंच पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *