जानें घर बैठे कैसे निखारे अपनी त्वचा

व्यस्त दिनचर्या में अपनी त्वचा का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन गौड़ के अनुसार, प्रतिदिन खुद के लिए 20-25 मिनट ज़रूर निकालने चाहिए।
बनाना एंड हनी
रेसिपी : मिल्क शेक
केले और दूध को फेंटें।
ग्लास में बर्फ के साथ डालकर सर्व करें।
फेस मास्क
पके हुए आधे केले में दूध, चंदन पाउडर और आधा टेबलस्पून शहद मिलाएं।
20-25 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद साफ पानी से धो लें।
यह फेस मास्क तैलीय त्वचा वालों के लिए उपयुक्त रहता है।
कीवी
रेसिपी : जूस
कीवी को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
जूसर में सेब और कीवी के टुकड़े डालें और उनका रस तैयार कर लें।
अतिरिक्त गूदे को हटा दें।
कीवी का रस तैयार है। ग्लास में सर्व करें।
फेस मास्क
कीवी, चंदन पाउडर और लौंग को एक साथ मैश कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर आधे घंटे तक लगाए रखें।
पानी से धोने के बाद चेहरा पोंछ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *