विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक होगा शरदोत्सव का आयोजन

विंटर कार्निवाल आयोजन को लेकर 18 नवंबर को बैठक
कार्निवाल की तैयारियों को लेकर की जाएगी समीक्षा
कमलेश वर्मा(परी)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 से 6 जनवरी तक शरदोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। वहीं, उत्सव के आयोजन को लेकर 18 नवंबर को एक बैठक रखी गई है। जानकारी देते हुए शरदोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय एसडीएम एचआर वेरवा ने बताया कि उपायुक्त कुल्लू एवं शरदोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष यूनुस की अध्यक्षता में 18 नवबंर को बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस बैठक में गैर सरकारी संगठनों के साथ साथ सरकारी विभागों के प्रतिनिधी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शरदोत्सव 2018 हर वर्ष की तरह 2 जनवरी से 6 जनवरी 2018 तक आयोजित किया जा रहा है। शरदोत्सव की वेव साईट को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार स्टार नाईट जैसे खर्चीले कार्यक्रम के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रम में बदलाव किए जा सकते हैं। स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को तरजीह देने पर भी विचार किया जा सकता है। जबकि प्रतिभागियों के पिछले शरदोत्सव में खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाएगा। शरदोत्सव के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतिस्पर्धा तथा वायस आफ कार्निवाल रहेंगे। इसके अलावा दूसरी सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं पर 18 नवंवर की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। गौर रहे कि पर्यटन नगरी मनाली में हर वर्ष 2 से 6 जनवरी तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। इससे जहां देश व विदेश के विभिन्न कोनों से क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने मनाली पहुंचे पर्यटकों को यहाँ की संस्कृति से रूबरू करवाया जाता है वहीं, पर्यटकों के यहाँ रुकने से पर्यटन व्यवसाय में भी पंख लगते हैं। सनद रहे कि पर्यटन नगरी मनाली में हर वर्ष देश व विदेशी पर्यटक भारी संख्या में यहाँ पहुंचते हैं।पर्यटक जहां यहाँ पर बर्फ में अठखेलियाँ करते हैं वहीं, कुल्लू मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों में भी घूमते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *