केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को कुल्लू डिपो का कार्यभार

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र लाहुल के केलांग स्तिथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक मंगल चन्द मनेपा अब कुल्लू डिपो का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। अपने कार्यों में दक्ष मनेपा ने केलोंग डिपो के अलावा प्रदेश के राजधानी में निगम के मुख्यालय में 3 साल बतौर वर्क्स मैनेजर के हैसियत से सफलता पूर्वक सेवाएं दी है। शिमला मुख्यालय में इन के ही प्रयासों और सुझावों से हिमगति नामक मासिक रंगीन पत्रिका को चलाने में निगम के प्रबंध निदेशक ने विशेष रुचि दिखाई।जिस का लगातार संस्करण छप रहा है।जिससे निगम के हर गतिविधियों का आम लोगो तक प्रचार प्रसार होता है।मंगल चन्द मनेपा के जुझारू पन का डंका लाहुल स्पीति में खूब है।गौर रहे कि 15 नवम्बर के बाद केलोंग डिपू कुल्लू स्तिथ अखाड़ा बाजार में शिफ्ट हो जाता है।मंगल ने जानकारी दी है कि केलोंग डिपू का कार्यालय कुल्लू शिफ्ट कर लिया गया है।केलोंग के साथ साथ कुल्लू डिपू का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है।उन्होंने आज कुल्लू डिपू का भी काम काज सम्भाल लिया है।