कपिल की फिरंगी में किसका ख़ास कोमियो जानने के लिए यह पढ़े

मुंबई। कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म फिरंगी के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म एक अलग विषय को लेकर बनाई गई है। फिल्म में उनका अलग तरह का किरदार है।
इस फिल्म में वह यही कोशिश कर रहे हैं कि वह डार्क साइड न दिखा कर जो हयूमर्स साइड है, हल्की-फुल्की कहानी है, वही दिखायें। कपिल ने बताया कि वह और निर्देशक राजीव हमेशा से पीरियड फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन वह डार्क न हो। वह ये बात जरूर चाहते थे, ऐसी लाइफ दिखाई जाय कि कैसे उस दौर में लोग शादियों में शरीक होते थे। हिंदू-मुस्लिम, सिख किस तरह से मिल कर रहते थे। मगर उस दौर में ब्रिटिश लोगों को इग्नोर नहीं कर सकते थे, तो उन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए कहानी गढ़ी गयी है। कपिल ने आगे बताया कि राजीव और उनकी टीम ने इस पर मेहनत की है और इसके बाद बनते बनते कहानी बनती गयी।
कपिल ने आगे बताया कि इस फिल्म के सेट पर उनकी मां हमेशा आया करती थीं। उन्हें अपने पंजाब से बहुत प्यार है, तो इस फिल्म में जो पंजाब हमने दिखाया है, वह उसे देख कर इमोशनल हो जाती थी। कपिल ने बताया कि उनकी मां उनके दिल के सबसे करीबी हैं। उन्हें इस बात की तकलीफ होती है कि उनकी मां को किसी तरह कष्ट हो। कपिल ने यह भी दोहराया कि यह सच है कि मेरी मां मेरी स्थिति को लेकर खुश नहीं थीं। उन्हें लगा कि मैं डिस्टर्ब रह रहा हूं। कपिल ने दोहराया कि मैं अपनी मां को शो के बारे में कुछ भी नहीं बता रहा था, मैंने उन्हें अपनी हेल्थ के बारे में भी बताना सही नहीं समझा था क्योंकि इससे वह परेशान रहतीं लेकिन उन्हें कहीं न कहीं से पूरी बात पता चली तो वह मुंबई आ गयीं, ताकि मैं उनकी आंखों के सामने रहूं और उनसे कुछ भी झूठ न बोलूं लेकिन मुझे दुख है कि मैंने मां से कुछ बातें छिपायीं। उनके हेल्थ को ध्यान में रख कर। कपिल ने यह भी बताया कि इस फिल्म में मैंने अपनी मां से कैमियो करवाया है, जो मेरी फिल्म के लिए ब्लेसिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *