कुल्लू में युवा पत्रकारों को दिए गए टिप्स

-प्रेस दिवस पर मीडिया में चुनौती विषय पर हुई चर्चा
-उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 16 नवबंर। परिधि गृह कुल्लू में प्रेस दिवस धूमधाम से मनाया गया है।परिधि गृह कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया में चुनौती विषय पर विभिन्न पत्रकारों ने अपने विचार सांझे किए और युवा पत्रकारों को विभिन्न प्रकार के टिप्स भी दिए गए तथा उन्हें फेक न्यूज से भी सावधान रहने के
बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर
सिंह शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू ने पत्रकारों को प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि किसी विषय की पत्रकारों को सकारात्मक आलोचना करती चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा संतंभ है और एक पत्रकार सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को भी अपनी कलम के माध्यम से लोगों तक
पहुंचा सकता है। उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि कुल्लू जिला के पत्रकारों को अपने प्रेस भवन में युवा पत्रकारों को पत्रकारिकता की बारिकियों से अवगत करवाने के लिए रिफ्रेशर कोर्स करवाने चाहिए। साथ ही एक लाइब्रेरी को होना भी अतिआश्वयक है। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर जो भी मदद हो सकती है वे करने के लिए तैयार हैं।राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय प्रैस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सर्किट हाउस कुल्लू में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त यूनुस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस वर्ष के राष्ट्रीय प्रैस दिवस के लिए भारतीय प्रैस परिषद की ओर से सुझाए गए विषय ‘मीडिया के सामने चुनौतियां’ पर संगोष्ठी में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए यूनुस ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता है। आम जनता को जागरुक करने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मीडिया द्वारा कई तथ्यों को उजागर करने तथा सकारात्मक आलोचना को सरकारी तंत्र में एक फीडबैक के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। इससे सरकारी व्यवस्था में अच्छे सुधार किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर रहे सभी पत्रकारों के लिए पर्याप्त मानदेय व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। तभी वे बेहतर पत्रकारिता करने में सक्षम होंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह ने उपायुक्त और सभी पत्रकारों का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से स्वागत किया तथा राष्ट्रीय प्रैस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में जिला मुख्यालय में कार्यरत प्रिंट व इलैक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *