कसोल के 2 होटलों में पुलिस व एनसीबी की रेड
कसोल के 2 होटलों में पुलिस व एनसीबी की रेड
-2 मामलो में नशीले पदार्थ व लाखो की नगदी बरामद
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 16 नवबंर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन व धार्मिक नगरी मणिकर्ण के कसोल में गुरुवार को कुल्लू पुलिस व एनसीबी की सयुंक्त छापामारी में नशीले पदार्थो सहित लाखो की नगदी बरामद की है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सयुंक्त टीम ने पहले मामले में पुलिस व एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि यहाँ दो होटलो में लंबे समय से नशे का कारोबार हो रहा है। टीम ने पहले मामले में एक होटल में रेड की। जहाँ तलाशी के दौरान टीम को 166 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता मिली। वही, उसी होटल से 1 लाख 17 हजार 500 रुपए की नगदी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने सोमनाथ निवासी पधर मंडी को गिरफ्तार किया है। वही, दूसरे मामले में टीम ने जब दूसरे होटल में दबिश दी तो वहाँ से टीम ने 150 ग्राम चरस, 2 ग्राम कोकीन और 20 एलएसडी पेपर बरामद किए गए। पुलिस ने दूसरे मामले में आरोपी गौरव निवासी सुल्तानपुर कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। वही, होटल में कार्यरत एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। उधर,एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगो को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वही, इस मामले में संलिप्त अन्य लोगो को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
—————–शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कुल्लू