भारतीय टीम पर दूसरे दिन भी श्रीलंका का दबाव

कोलकाता। भारतीय टीम पर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन भी विपक्ष के गेंदबाजों का दबाव कायम है। इंडियन टीम ने अभी 74 रन पर 5 विकेट खो दीए है। श्रीलंका ने खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही अजिंक्य रहाणे को वापस पवेलियन भेज दिया है। रहाणे ने सिर्फ चार रन ही बना पाए।
रहाणे के बाद क्रीज पर उतरे आर अश्विन भी पवेलियन लौट चुके हैं।चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया है। वे फिलहाल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने आज सुबह कल के स्कोर तीन विकेट पर 17 रन से आगे खेलना शुरू किया।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की कातिलाना गेंदबाजी से कल टेस्ट के पहले दिन भारत के शीर्ष क्रम को परास्त कर दिया था। भारतीय टीम बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 11.5 ओवर खेल पाई थी। जिसमें लकमल पूरी तरह से छाये रहे और छह ओवर में बिना कोई रन दिए तीनों विकेट अपनी झोली में डाल लिए।
दिन का खेल समाप्त होने से पहले जब खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। तब चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर खेल रहे थे। जबकि दूसरे छोर पर रहाणे ने खाता नहीं खोला था। मैदान गीला होने के कारण मैच साढ़े तीन घंटे के बाद शुरू हुआ था। श्रीलंका ने आसमान में छाये बादलों के बीच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *