रायसन में शादी में आए व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत

कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 17 नवबंर।ज़िला कुल्लू के रायसन में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायसन के सुजनी गांव का रहने वाला हुक्म सिंह खरगा गांव में अपने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। जब वो समारोह से वापिस घर आ रहा था तो छुपनाला के पास उसका सन्तुलन बिगड़ गया और वो नाले में जा गिरा।स्थानीय लोगो ने उसे नाले में गिर हुआ देखा तो उन्होंने पंचायत और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित किया गया। एएसपी, कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *