मोदी सरकार ने युवाओं के सामने पेश किया 18 लाख जीतने का मौका.

नई दिल्ली। देश के युवाओं में इंटरप्रिन्योरशिप बढ़ाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस बार सरकार ने युवाओं के सामने 18 लाख रुपए तक के इनाम जीतने का मौका पेश किया है। आॅयल एंड नैचुरल गैस कंपनी (ONGC) ने वर्ष 2016 में 100 करोड़ रुपए से एक स्टार्टअप फंड बनाया था।
इसके तहत इनर्जी सेक्टर में नए आइडिया को ONGC प्रमोट कर रही है। इस बार कंपनी सोलर चूल्हा के लिए सबसे अच्छा डिजायन बनाने वालों को यह इनाम देगी। इस योजना में रजिस्टर्ड होने के लिए लोगों के पास 1 दिसंबर, 2017 तक मौका है। इस प्रतियोगिता में ONGC के कर्मचारी, उनके नजदीकी रिश्तेदार और एक्सपर्ट पैनल से जुड़े लोग प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं।
अपार संभावनाएं
देश की 125 करोड़ आबादी के बीच सोलर गैस चूल्हे के काफी पसंद किए जाने की उम्मीद है। यदि आपका आइडिया सरकार को पसंद आता है तो 10 लाख रुपए का पहला इनाम जीतने के साथ ही चूल्हे निर्माण में भी आपके लिए अपार संभावनाएं हैं। आप आगे के लिए इसके निर्माण से जुड़कर भी फायदा ले सकते हैं।
24 घंटे काम करे यह चूल्हा
24 घंटे काम करे यह चूल्हा ओएनजीसी के मुताबिक, चूल्हे को इस तरह डिजायन करना है, जिससे यह 24 घंटे काम कर सके। इसके अलावा भी कुछ खूबियों का होना इनाम जीतने में मददगार हो सकता है। डिजायन करते वक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इसके उत्पादन में ज्यादा लागत न आए। जिससे यह आम लोगों के काम आ सके।
यह दिन और रात में काम कर सके। इस चूल्हे में खाना बनाने से संबंधित सभी काम हो सकें। इसमें चीजों को फ्राइ करने से लेकर खौलाना तक शामिल है। यह इस्तेमाल में सुरक्षित और आसान हो। इसको बनाने में ऐसी धातु के इस्तेमाल की गुंजाइश हो जिस बाद डिस्पोज करने में दिक्कत न हो। इस डिजायन पर बड़े पैमाने परउत्पादन संभव हो।
एक्सपर्ट पैनल करेगा विचार
जब आप संबंधित वेबसाइट पर फार्म A जमा कर देंगे तो इन फॉर्म को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कंपनी की तरफ से बनाया गया एक्सपर्ट पैनल आपके आइडिया पर विचार करेगा। पैनल में सर्व सम्मति से जिस विचार को भी पसंद किया जाएगा उनको अप्रैल के आखिर तक पैनल के सम्मुख अपने आइडिया को डिमॉस्ट्रेट करना होगा। प्रतियोगियों को इस बारे में सभी जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन माध्यम से मिलेगी।