गुड़ खाने से होने वाले ये जादुई फायदे

नई दिल्ली। गुड़ खाना वैसे तो आपके स्वास्थ्य और पाचन के लिए लाभदायक होता है, लेकिन सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के अपने ही फायदे हैं। सर्दी के मौसम में गुड़ व गर्मी के मौसम में अगर आप गन्ने का ज्यूस पीते है तो आपको सर्दी में गर्म पानी से नहाने की कोई जरुरत नहीं है। सर्दी के दिनों में गुड़ आपके लिए हर तरह से फायदेमंद है। तो आइये जानते है गुड़ खाना सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है।
1.थकान से राहत:-सर्दी के मौसम में तिलहन के साथ अगर हम गुड़ का सेवन करते है तो हमे थकान कम महसूस होती है। सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
2.खांसी व जुकाम:- सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करते है तो आपको सर्दी व जुकाम नहीं लगती है। सर्दी के मौसम में गुड़ शाम को रोटी क साथ खाना चाहिए। गांव के लोगो को सर्दी कम क्यों लगती है क्योकि वो गुड़ का सेवन करते है।
3.आयरन की मात्रा:- सर्दी के मौसम में मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है क्योकि दोनों ही आयरन के स्रोत है। सर्दी के मौसम में एनीमिया के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन सबसे ज्यादा उपयोगी होता है।
4.खून को साफ:- दूध के साथ सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करने से हमारा खून साफ रहता है। गुड़ के सेवन से गैस जैसी समस्या दूर होती है। सुबह और शाम खाने के साथ या उसके बाद सर्दी में डेली गुड़ का सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *