कुल्लू की चारों सीटों पर खिलेगा कमल…भाजपा
-मण्डलों ने सौंपी जिला भाजपा को रिपोर्ट
-भाजपा ने सभी चारों मण्डलों से ली चुनावी फीडबैक
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 18 नवबंर। कुल्लू जिला की चारों सीटों में भगवा लहराएगा। जिला भाजपा की समीक्षा बैठक में भाजपाईयों ने यह दावा किया है ।शनिवार को कुल्लू के देवसदन में जिला भाजपा ने समीक्षा बैठक की । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भीम सैन शर्मा ने की । बैठक में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला भाजपा प्रभारी अजय राणा मौजूद रहे । मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा ने भी बैठक में शिरकत की ।
देवसदन में आयोजित इस बैठक में जिला भाजपा ने सभी चारों मण्डलों से चुनावी फीडबैक ली ।मण्डलों के पदाधिकारियों ने चुनावी रिपोर्ट जिला को सौंपी । रिपोर्ट में सभी मण्डलों ने दावा किया है कि भाजपा प्रत्याशी चारों विधानसभा क्षेत्रों से भारी बहुमत से विजय होंगे । जिला महामंत्री जोगिन्दर शुक्ला ने इस दौरान मंच का संचालन किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भीम सैन शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई महनत के लिए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की । जिला प्रभारी अजय राणा ने इस दौरान पदाधिकारी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से 2019 में होने बाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की ।मनाली के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की महनत तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आमजन का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी ।जिला भाजपा मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि जिला भाजपा रविवार को हमीरपुर में आयोजित होने बाली समीक्षा बैठक में जिला की रिपोर्ट को प्रस्तुत करेगी । बैठक में जिला महामंत्री बालमुकंद राणा ,आनी के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर ,बंजार से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी,चारों मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री , भाजपा के प्रदेश सचिव प्रेम शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा , विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक तथा कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।