बजौरा स्कूल के 17 बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

– स्कूल के विज्ञान अध्यापक पंकज वर्मा को भी मिला बेस्ट गाइड टीचर व बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड
-प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने दी स्कूल के अध्यापकों व बच्चों को बधाई
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 19 नवबंर।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा के 17 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुआ है Iअभी हाल ही में राज्य स्तरीय रोले प्ले प्रतियोगिता एस.सी.इ.आर.टी. सोलन में आयोजित हुई थी ,में ऋषि,प्रियंका,अक्षय और अंकिता ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है वल्कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इनका चयन हुआ है I ये विद्यार्थी पांच से नौ दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे I इसी तरह से विद्यालय के छात्रों विभा,सोनिया,तिलक राज और वंदना का चयन दृश्य कला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है Iये विद्यार्थी तीन जनवरी से छ: जनवरी तक भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे I इसके साथ ही पिछले दिनों राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता सोलन में आयोजित हुई जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियों ने विजय परचम लहराया I इस विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्किट में पहला स्थान प्राप्त किया I प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कृतिका ठाकुर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो कि अहमदाबाद में आयोजित होगी,में भाग लेंगी I विद्यालय के आठ छात्र-छात्राएँ ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी अहमदाबाद जाएंगे I इसी के साथ इस पाठशाला के विज्ञान अध्यापक पंकज वर्मा को बेस्ट गाइड टीचर एवं बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है I पाठशाला की प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए पूरे विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं