गैंगस्टर देवपाल राणा पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायल , एक आरोपी फरार

रुड़की। शहर की रामनगर कोर्ट में पेशी को आए सुनील राठी गैंग के देवपाल राणा पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे राणा सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राठी गैंग का देवपाल राणा देवबंद जेल में बंद था। उसे पुलिस पेशी के लिए नई कचहरी स्थित एडीजे प्रथम की कोर्ट में लाई। कोर्ट के बाहर ही उस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके राणा के पेट में गोली लगी। साथ ही उसके दो साथी भी गोली लगने से घायल हो गए।
कचहरी परिसर में फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, एक हमलावर काफी देर एडीजे द्वितीय कोर्ट के आफिस में छुपा रहा। काफी देर तक घेराबंदी के बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर पिछले दरवाजे से भाग निकला। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ही काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *