कपिल के फैंस के लिए है अच्छी खबर , जानकर हो जायेंगे हैरान

मुंबई। पहले झगड़ों, बाद में गिरती टीआरपी और सेहत और शूटिंग के चलते छोटे परदे से दूर हो गए कपिल शर्मा की वापसी तय हो गई है। चैनल ने इस बात पर मुहर लगा दी है।
वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड दानिश खान के हवाले से बताया है कि कपिल की वापसी जल्द होने जा रही है लेकिन अभी तक उनके शो के किसी तरह के बदलाव या शो की डेट को लेकर कोई ख़ुलासा नहीं किया गया है। दानिश खान ने कहा है कि कपिल टीवी पर बहुत जल्द ही वापस आने वाले हैं। उनका चैनल कपिल से लगातार जुड़ा हुआ है और उनकी आने वाली फिल्म फिरंगी का एक प्रमोशनल शो भी किया जा रहा है। भरोसा है कि उनकी फिल्म अच्छी चलेगी और उसके बाद वो शो में वापस आ जाएंगे।हाल के दिनों में कपिल ने बार बार इस बात को कहा है कि वो बहुत दिनों तक टीवी से दूरी बना कर नहीं रख पाएंगे। कपिल ने ये भी कहा था कि सुनील ग्रोवर के साथ हुए उनके झगड़े का उन्हें बेहद अफ़सोस है लेकिन पूरी उम्मीद है कि वो और सुनील जल्द ही एक अच्छा शो प्लान करेंगे। करीब दो महीने पहले ये कहते हुए कपिल शर्मा का हिट शो बंद कर दिया गया था कि शो को सीजनल ब्रेक दिया गया है और अगले साल शो शुरू होगा।