इ-सिगरेट का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हुआ घातक सिद्ध

अमेरिका। (ई-सिगरेट) यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। एक अध्ययन के अनुसार अगर गर्भवती महिलाएं ई सिगरेट का सेवन करती हैं तो यह उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के चेहरे को विकृत कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने मेंढक के भ्रूण और स्तनधारियों की तंत्रिका से जुड़ी कोशिकाओं को ई सिगरेट में सांसों से लिए जाने वाले वाष्प के संपर्क में लाया। इसके परिणाम ने चौंका दिया। पाया गया कि ई सिगरेट में प्रयोग होने वाले रसायन बच्चों में जन्मजात विकृति ला सकते हैं।
वर्जीनिया कॉमनवेल्थ विवि, अमेरिका के एमेंडा डिकिंसन ने बताया कि स्तनधारियों की तंत्रिका कोशिकाएं भ्रूण के चेहरे के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।