चाइल्ड लाइन मनाली ने कुल्लू में मनाया दोस्ती सप्ताह

-चाइल्ड लाइन व एनसीसी ने कुल्लू में निकाली जागरूकता रैली
-बाल शोषण-बाल मजदूरी व 1098 हेल्पलाइन बारे किया जागरूक
कमलेश वर्मा (परी),कुल्लू, 20 नवबंर। चाइल्ड लाइन मनाली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 से 20 नवबंर तक दोस्ती सप्ताह मनाया गया। इसी के चलते दोस्ती सप्ताह के अंतिम दिन चाइल्ड लाइन मनाली और एनसीसी एयर स्क्वैडरन कुल्लू के छात्रों द्वारा बाल शोषण और बाल मज़दूरी और 1098 हेल्पलाइन के बारे में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली एनसीसी एयर स्क्वैडरन के कार्यालय से ढालपुर चौक से होते हुए उपायुक्त कार्यालय कुल्लू तक निकाली गई। इस मौके पर अपने संबोधन में चाइल्ड लाइन मनाली के निदेशक केवल राम ने कहा कि हर साल 14 से 20 नवंबर को चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह मनाती है और इस वर्ष भी मनाया गया जिसके तहत पूरे सप्ताह में हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता रैलियां निकाली गई। उन्होंने बताया कि पूरे कुल्लू जिला में लोगो को बाल शोषण और बाल मज़दूरी, बच्चों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में जागरूक किया गया।इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील कि वे अगर अपने आसपास किसी बच्चे को बाल मज़दूरी और उसका शोषण होते हुए देखते हैं तो वह चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें और चाइल्ड लाइन आपकी हेल्प जरूर करेगी। इस अवसर पर विशेष तौर पर एनसीसी एयर स्क्वैडरन के कमाडेंट देवाशीश, चाइल्ड लाइन मनाली के समन्वयक अमिताभ बोस, चाइल्ड लाइन के सदस्य प्रेम,
हंसराज, डिम्पल , बबलू , रंजना , बंटी और एनसीसी एयर स्क्वैडरन के 30 वालंटियर मौजूद रहे।