औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों का रिकॉर्ड खंगाला

-प्राइमरी स्कूलों के मिड डे मील रिकॉर्ड में पाई गई अनियमितता
-सीसे चवाई से एक अध्यपक पाया गया नदारद
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 20 नंवबर। आनी खण्ड के कई सीनियर सेकेंडरी, प्राइमरी और हाई स्कूलों में उपशिक्षा निदेशक ( फ्लाइंग ) द्वारा औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान कई स्कूलों में अनियमितता पाई गई। जबकि सीसे चवाई से एक अध्यापक बिना बताए नदारद पाया गया। उपशिक्षा निदेशक ( फ्लाइंग ) बलवंत सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में मिड डे मील का लेखा जोखा रख रहे अध्यापकों द्वारा ना तो केशबूक मेन्टेन की गई थी, न ही कोई रिकॉर्ड उपलब्ध था। जबकि अध्यापकों की डेबूक भी नहीं लिखी गयी थी। फ्लाइंग
के उपशिक्षा निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुन्न,खनाग और चवाई,हाई स्कूल बाटनीबाई,प्राइमरी स्कूल बाटनीबाई, चवाई,खुन्न और खनाग का औचक निरीक्षण किया था। जहां के प्राइमरी स्कूलों में
मिड डे मील का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया,जबकि डेबूक भी खाली मिली। जिसका उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि ये शिक्षा विभाग द्वारा समय समय जारी दिशा निर्देशों की अवहेलना है। बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल चवाई से एक अध्यापक बिना किसी सूचना के ही नदारद पाया गया। जबकि प्राइमरी स्कूल चवाई के शौचालयों की स्थिति बेहद ही दयनीय पाई गई। उन्होंने कहा कि बच्चों के शौचालयों की ऐसी भयावह स्थित किसी भी त्रासदी को सरेआम न्यौता दे रही है। उन्होंने अध्यापकों को इनकी दशा सुधारने को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *