आनी की तलुणा पंचायत के कोटनू में भालू का आतंक

एक रात में ही 4 गौशालाओं के तोड़े दरवाजे और उखाड़ी छतें
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 20 नवबंर। वनमंडल आनी के अंतर्गत तलुणा पंचायत के कोटनू गांव में रविवार की रात भालू का आतंक रहा। भालू रात को गांव में घुसा और एक-एक कर 4 गौशालाओं के छत,दरवाजे और खिड़कियों को उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भालू ने योगेश शर्मा,ताँबे राम जीवत राम और पूर्व दत्त शर्मा की गौशालाओं को नुकसान पहुंचाया
गया। भालू के हमले से हालांकि योगेश शर्मा की गाय किसी तरह बच्च गे,जबकि पूर्व
दत्त शर्मा की गाय जख्मी हो गयी। भालू के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं वनमण्डलाधिकारी आनी वीके अग्रवाल का कहना है कि भालुओं के आतंक से निपटने को लेकर वन विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *