पार्वती नदी में समाई जालन्धर के पर्यटकों की गाड़ी, एक की मौत

मणिकर्ण घाटी में पेश आया दर्दनाक हादसा
-1 की मौत,1 लापता जबकि 3 गम्भीर रूप से घायल
-पुलिस ने शुरू की लापता पर्यटकों की छानबीन
कमलेश वर्मा ,(परी) कुल्लू, 20 नवबंर।ज़िला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। घाटी में बहती पार्वती नदी में पंजाब के जालन्धर से आये पर्यटको की गाड़ी समा गई है। इस दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई है और एक पर्यटक अभी भी नदी में लापता बताया जा रहा है। वही, गाड़ी में सवार अन्य 3 पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जालन्धर से पर्यटक मणिकर्ण घूमने आए थे। जब उनकी गाड़ी शांगना पुल पर पहुंची चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पार्वती नदी में जा गिरी। इस दौरान पुलिस ने एक पर्यटक का शव नदी से बरामद कर लिया। जबकि 1 अभी भी लापता बताया जा रहा है। वही, 3 अन्य पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगो ने इस दुर्घटना के बारे में मणिकर्ण पुलिस को सूचित किया। वही, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वही, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सारा मामला सामने आएगा। उन्होंने बताया कि लापता हुए अन्य पर्यटको की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *