अपनी नौकरी से समय व धन बचाकर इसे पुराने उपकरणों के टुकड़ों से तैयार किया। इस रॉकेट पर वे 20 हजार डॉलर खर्च कर चुके हैं। 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाले इस रॉकेट को उन्होंने शनिवार को लांच करने की योजना बनाई है। वे चार लोगों की आबादी वाले एक छोटे से गांव से इसमें लांच होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौनपुर , जाने भरी सभा में उन्होंने क्या कहा

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना जौनपुर पहुंच चुके हैं। वो हेलीकॉप्टर से उतरे और फिलहाल टीडी कालेज मैदान के मंच पर पहुंच चुके हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का सरकार बनाने बिगाड़ने में कोई लाभ नहीं, लेकिन शासन की सुचिता को बनाये रखने के लिए यह चुनाव जरूरी।
जिन समस्याओं से हमें रोज जूझना पड़ता है, उनमें कमी कैसे आए यही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि कानून पर विश्वास करने वाले ही रह पाएंगे, कोई गड़बड़ी किया तो बख्शा नहीं। उसकी सम्पत्ति तक को बख्शा नहीं जाएगा। कोई पुलिस वाला भी नरमी बरतेगा तो कार्रवाई का भागीदार होगा।
योगी ने कहा, 15 वर्षों में सपा और बसपा ने सत्ता का केंद्रीकरण कर दिया। हमारी सरकार ने पारदर्शी बनाने और इन इकाईयों को जवाबदेह बनाने का संकल्प लिया। हमारी 8 माह की सरकार में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था और बिजली में सुधार। बिना भेदभाव के हर जिले में बिजली, पहले गिने चुने जिले में बिजली मिलती थी।
आने वाले समय मे व्यवस्था ऐसी कि 653 निकाय अयोध्या जैसे जगमगाएं। एलईडी की व्यवस्था पर बेहतर काम हो रहा है। हमारे नौजवान बाहर मिलते हैं तो बताते हैं कि पूर्वी ऊत्तर प्रदेश से हैं। आखिर यहां रोजगार क्यो नहीं। यहां के इत्र और इमरती को जगह क्यों नहीं। हम एक मंच तैयार कर रहे हैं, जहां इन्हें मौका दिया जाएगा। इनकी पहचान को दुनिया मे ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘8 माह में 11 लाख गरीबों को आवास हमने दिया। शहरी इलाके में एक लाख आवास दिया।’ योगी ने कहा कि आने वाले समय मे 5 लाख शहरी आवास दिए जाएंगे। मुफ्त में बिजली कनेक्शन गरीबो को दिया जाएगा। 33 लाख पात्रों को राशनकार्ड दिया। सपा के लोगों ने गुंडाराज चलाया। शाहगंज की चीनी मिल को बेचा। हम इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेंगे, मिल चलाएंगे। फुटपाथ व्यवसाइयों के लिए फेरी नीति, अतिक्रमण से मुक्ति और व्यवसाइयों को पुनर्स्थापित करने का अवसर मिलेगा और शहर की सड़कें भी चौड़ी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *