दुष्कर्म आरोप के मामले में आईएस अफसर ने किया तीन साल बाद सरेंडर

जयपुर। वर्ष 2014 के एक दुष्‍कर्म मामले में फरार आरोपी ने तीन साल बाद पुलिस के पास आत्‍मसमर्पण कर दिया। दरअसल, प्रशासनिक सेवा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आइएएस ऑफिसर बीबी मोहंती ने 23 वर्षीय युवती का यौन शोषण किया था। मामला दर्ज कराने के बाद से वह फरार था।
जयपुर साउथ के डिप्‍टी कमिश्‍नर, योगेश दधीच ने मंगलवार को बताया कि 2014 से फरार मोहंती ने सोमवार शाम को एसीपी कार्यालय में आत्‍म समर्पण कर दिया। जनवरी 2014 में युवती ने मोहंती पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया था।
एफआइआर के अनुसार, युवती का कहना है कि प्रशासनिक सेवाओं के लिए परीक्षा में उतीर्ण कराने का आश्‍वासन देते हुए मोहंती ने कई बार यौन शोषण किया। इन आरोपों के बाद सरकार ने मोहंती को सस्‍पेंड कर दिया। तब से वह फरार है।
2014 में पूछताछ के लिए पुलिस के पास हाजिर नहीं होने पर स्‍थानीय अदालत ने भी मोहंती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *