में कूड़े की समस्या के निष्पादन हेतु प्रयास किये जायेंगे:अमित जोशी

अल्मोड़ा. स्वच्छता के क्षेत्र में देश विदेश में कई स्थानों पर कार्य कर रही संस्था ” My Clean India” के संयोजक अमित जोशी ने बताया की उनकी संस्था द्वारा माय क्लीन अल्मोड़ा मिशन के माध्यम से अल्मोड़ा में कूड़े की समस्या के निष्पादन हेतु प्रयास किये जायेंगे. जिसके लिए संस्था के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख रेमको वेन सेंटें के अनुभव का भी लाभ लिया जायेगा. उन्होंने कहा माय क्लीन अल्मोड़ा के तहत शहर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं नगरपालिका की सहभागिता से प्रथम चरण में स्वच्छता के महत्त्व तथा एक स्वच्छ शहर के प्रति हमारे कर्तव्यों हेतु जागरूकता प्रदान की जाएगी. एवं द्वितीय चरण में कूड़े के निष्पादन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल कर एक पूर्णकालिक समाधान खोजा जायेगा.
इस अभियान में योगदान कर रहे हल्द्वानी ऑनलाइन समूह के राकेश उप्रेती ने बताया की उनकी संस्था सोशल मीडिया व जमीनी स्तर पर जागरूकता फ़ैलाने में सहयोग करेगी. वही भूमि आई टी के निर्देशक ललित तिवारी जो कि पिछले कई वर्षों से अमेरिका में हैं, व बायो-फ्यूल के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं , उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के बाद वैज्ञानिक तरीकों से कूड़े के निष्पादन का मॉडल सरकार को प्रस्तुत किया जायेगा, एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे अल्मोड़ा निवासियों का भी सहयोग लिया जायेगा.
माय क्लीन अल्मोड़ा के संयोजक अमित जोशी ने सभी नगरवासियों से इस अभियान में जुड़ने के लिए आह्वान किया.
प्रेस वार्ता में अमित बिष्ट, गौरव जोशी, नवीन कर्नाटक, रोहित डालाकोटी, अमित बुधोड़ी, संजय तिवारी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *