एक अच्छा गुरु ही दे सकता है छात्र-छात्रों को अच्छा ज्ञान: हेमराज

मौहल स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
-स्कूल के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत
-स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मचाया धमाल
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू , 22 नवबंर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी व् राजकीय उच्च पाठशाला खोखन का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मौहल पाठशाला के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूली छात्र -छात्राओं द्वारा मुख्यतिथि का ढोल-नगाड़े के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष हुकम राम ने मुख्यातिथि को पारंपरिक कुल्ल्वी शॉल-टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूल की ओर से समारोह में आये हुए सभी अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
समारोह में तीनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धूम मचाई। स्कूल की छात्राओं अर्चना एन्ड पार्टी ने सरस्वती वंदना और राजस्थान का घूमर नृत्य, निकिता एन्ड पार्टी ने स्वागतं गीत, युक्ता एन्ड पार्टी ने देश भक्ति गीत जय हो पर डांस, लाहुली डांस, तमन्ना एन्ड पार्टी ने शिमला और सोलन जिले का महासू नृत्य और नेहा ने कुल्वी लोकगीत लाल चिडीये गाकर कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर वर्षभर में खेल, शैक्षणिक आदि गतिविधियों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।बतौर मुख्यतिथि पधारे हेमराज शर्मा ने सबसे पहले पुरूस्कार प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है और एक अच्छा गुरु ही छात्र-छात्रों को अच्छा ज्ञान दे सकता है।मुख्यातिथि ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना असम्भव है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए तभी वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है।इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी के प्रभारी संजीव तेलंगवा, राजकीय उच्च पाठशाला खोखन मुख्याध्यापक विनोद , ब्लॉक एलिमेंट्री अधिकारी भागचंद ठाकुर, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य अंशु, सत्यमोहन स्कूल के प्रधानाचार्य लेखपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत मौहल एवं स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान उमा देवी, ग्राम पंचायत मौहल के उपप्रधान शिव सिंह नेगी, राजकीय माध्यमिक प्राथमिक पाठशाला मौहल केंद्रीय मुख्य शिक्षक योगेश शर्मा, एसएमसी मौहल के सदस्य राजकुमार,मीरा,रीता, चंद्रा, अमित, भुंतर स्कूल के एसएमसी के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, स्कूल के सभी अध्यापक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *