आखिर रंग लाई बीआरओ के जवानों की कड़ी मशक्कत, जुड़े रोहतांग दर्रे के दोनों छोर

रोहतांग से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए कल वन वे किया जाएगा मार्ग
लाहुल में फंसे वाहन व लोगों को निकाला जाएगा घाटी से बाहर
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 22 नवबंर। आखिर बीआरओ के जवानों की कड़ी मेहनत रंग लाई और तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद कठिन परिस्थितियों में रोहतांग दर्रे के दोनों छोरों को एक बार फिर जोड़ दिया गया। हालांकि बीआरओ द्वारा समय पर रोहतांग बहाल नही हुआ लेकिन जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दर्रे को बहाल करने में सफलता पा ली है।बीआरओ ने मनाली की ओर से किमी 46 से आगे बढ़ना शुरू किया जबकि लाहौल की ओर से डोजर ने रोहतांग से चार मोड़ नीचे से रोहतांग की ओर बढ़ना शुरू किया। दोपहर बाद दोनों ओर से डोजर आपस मे मिल गए लेकिन तेज हवा ने राहगीरो कि राह में रोड़ा डाल दिया। उधर, लाहौल स्पिति डीसी देवा सिंह नेगी ने बताया कि दर्रे को पार करना जोखिम भरा है । उन्होंने बताया कि वीरवार को दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि बीआरओ के प्रयासों ने अंततः सफल हुए हैं रोहतांग मार्ग बुधवार शाम को वाहनों की यातायात के लिए बहाल किया गया है। लाहौल से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक गुरुवार से शुरू होगा। वहीं, बीआरओ कमांडर कर्नल अरविंद कुमार अवस्थी में कहा कि बीआरओ ने रोहतांग दर्रे को वन वे के हिसाब से बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन समय निर्धारित कर एक तरफ से ट्रैफिक रोहतांग भेजे। उन्होंने कहा कि लाहौल में फंसे लोगों को निकालने के लिए ही बीआरओ ने दर्रे को बहाल किया है।गौर रहे कि सीज़न की पहली बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बन्द हो गया था और बर्फबारी के कारण कुछ वाहन और कोकसर में कुछ लोग फंस गए थे जिन्हें घाटी से बाहर निकालने के लिए रोहतांग दर्रा दोबारा खोला गया।

बॉक्स
बर्फवारी के बाद रोहतांग दर्रे को पार करना जोखिम भरा हो गया है लेकिन बीआरओ के जवानों के प्रयासों से बुधवार शाम तक रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया गया है। वीरवार को दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी।

देवा सिंह नेगी, उपायुक्त लाहुल स्पीति

बॉक्स
रोहतांग दर्रे को वन वे के हिसाब से बहाल कर लिया है। प्रशासन समय निर्धारित कर एक तरफ से ट्रैफिक रोहतांग भेजे। लाहौल में फंसे लोगों को निकालने के लिए ही बीआरओ ने दर्रे को बहाल किया है।

कर्नल अरविंद कुमार अवस्थी, बीआरओ कमांडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *