ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने पद्मावती फिल्म को दी मंज़ूरी , 1 दिसंबर को होगी रीलीज़

नई दिल्ली। संजय लाली भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भले ही भारत में जबरदस्त विरोध हो रहा है। कई संगठन इसके रिलीज के विरोध में मरने-मारने को तैयार बैठे हैं। लेकिन ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। वहां ‘पद्मावती’ को 1 दिसंबर को रिलीज करने की इजाजत मिल गई है।
हैरानी की बात यह है कि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (बीबीएफसी) ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। बोर्ड को इसमें एक सिंगल कट लगाने की भी जरूरत महसूस नहीं हुई। बीबीएफसी ने 1 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम में आधिकारिक रिलीज के लिए फिल्म को पारित किया है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा- बिना किसी कट के फिल्म को पास कर दिया गया है।
यूके में ‘पद्मावती’ को 12 “A” सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब यह है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को 12 साल और उससे ऊपर की उम्र वाले लोग देख सकते हैं।