दिल्ली पहुंचे श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। चार दिवसीय भारतीय दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली आए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि वे बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे जहां श्रीलंका के भारतीय राजदूत तरणजीत संधू ने उनका स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि सायबर सिक्योरिटी पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा वे भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे शुक्रवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। जानकारी के मुताबिक, जब से भारत ने श्रीलंका के हम्बनटोना जिले के मट्टाला हवाई अड्डे पर निवेश में रुचि दिखाई है, तब से दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। वहीं अगर एक बार यह मुलाकात सफल हो जाती है तो यह चीन के खिलाफ नई दिल्ली के लिए श्रीलंका की धरती पर एक रणनीतिक निवेश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *