जानें मोटापा दूर करने का असली राज़

अमेरिका। भारत के लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए दालचीनी का प्रयोग अच्छे स्वाद और सुगंध के लिए किया जाता है। लेकिन दालचीनी केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि मोटापा घटाने में भी मददगार है। अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि दालचीनी में सिनेमेलडीहाइड नामक एक तैलीय पदार्थ पाया जाता है जो मोटापा घटाने के साथ ही रक्त में बढ़ते ग्लूकोज की मात्रा को भी नियंत्रित करता है।
मिशिगन विवि में सहायक प्रोफेसर जुन वु ने कहा, ‘शोध में सामने आया कि सिनेमेलडीहाइड मेटाबॉल्जिम (शरीर में होने वाली रासायनिक क्रियाएं जैसे-पाचन) पर असर डालने के साथ चर्बी कम करने में मदद करता है। इसकी प्रक्रिया का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।’
सिनेमेलडीहाइड वसा कोशिका या एडिपोसाइटिस पर क्रिया कर उसकी ऊर्जा को जलाने के लिए प्रेरित करती है। इस प्रक्रिया को थर्मोजेनिसिस कहा जाता है। इस प्रक्रिया के बाद कई तरह के जीन और एंजाइम तेजी से काम कर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *