पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमंटाउन पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों ने बताया कि वे औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में इसकी सप्लाई मजदूरों को करते हैं।
पुलिस ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि वे चरस और इंजेक्शन सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र से खरीदकर ला रहे थे। इसकी सप्लाई औद्योगिक आस्थान के मजदूरों को की जानी थी।
आरोपियों की पहचान परवेज हुसेन पुत्र नजाकत हुसैन निवासी छोटा भारूवाला व रहीस पुत्र रासलुदीन निवासी भारउवाला के रूप में हुई है। परवेज से कुल 55 नशीले इंजेक्शन और 70 ग्राम चरस, रहीस से 56 नशीले इंजेक्शन और 60 ग्राम चरस बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *