सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर कुल्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में 45 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 23, नवबंर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिखों के नौवें गुरु एवं हिन्द की चादर नाम से मशहूर तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर कुल्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए कारसेवादल के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग ने बताया कि वीरवार को कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित गुरुदारा में गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में लगभग 50 महिला, युवाओं और बजुर्गों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। कारसेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी ने इस दिन लोगों को औरंगजेब के अत्याचारो से बचाया था और हर साल 23 नवम्बर को उनके शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले सेउबाग़ निवासी कमल किशोर ने कहा कि रक्तदान करने से वो बहुत खुश है क्योंकि उनका रक्त किसी की जिंदगी बचाने के काम आएगा। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ ब्लड बैंक तक्निशयन के पद पर तैनात जीएस नेगी ने कहा कि 18से 65 साल तक की आयु वर्ग का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति का वजन 45 किलो से ऊपर तथा लाल रक्त कणों (हीमोग्लोबिन) साढे बारह ग्राम से अधिक होना चाहिए । साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदाता शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान जीएस बबू, मनमोहन सिंह, जसमीत सिंह, दिलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, अमित शर्मा, राम, प्रसाद, गुरविंदर सिंह, कारसेवा के प्रधान मनदीप सिंह,प्रयोगशाला तक्नीशियन जगन, कुबेर गौड़, प्रचारिका डोलमा छेरिंग आदि मौजूद रहे।