गॉड की कृपा से ही उदयपुर का गॉड बना मेरा सारथी…रवि ठाकुर
कहा: ज़िला में कुछ खास लोगों द्वारा कांग्रेस का हाथ थामना लाहुल कांग्रेस के लिए शुभ संकेत
-नतीज़ा चाहे जो हो खुशी इस बात की पार्टी से जुड़े वफादार लोग
– हिमाचल प्रदेश में चुनाव समीक्षाओं का दौर जारी
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुके हैं। अब प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता और मतदाताओं की नजर आने वाले 18 दिसंबर को चुनाव नतीजे पर टिकी हुई है जो इवीएम में बंद पड़े हुए हैं। पूरे
प्रदेश में इस बीच आजकल समीक्षाओं को दौर जारी है। अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के पास कार्यकर्ता चुनावी गणित लगा रहे हैं। लगातार आकलन हो रहा है किस बूथ से संभावित कितना मत किस प्रत्याशी के पक्ष में जाने वाला है। इसी कड़ी में जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति विधानसभा की बात की जाए तो यहां मौजूद कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने चुनाव के समय उदयपुर निवासी श्रीराम गॉड को उनके पक्ष में न सिर्फ वोट मांगना बल्कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना भी कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा जीत का संकेत माना है। गौर रहे कि राम गॉड भारत सरकार के शिपिंग कॉरपोरेशन से बतौर थर्ड इंजिनियर अधिकारी के रूप में नौकरी का त्याग कर लाहुल स्पीति के लोगों की सेवाभाव से राजनीति में पर्दापण करने आए थे। हालांकि अभी उनकी 7 वर्ष का सेवा काल शेष बचा था और 1 लाख 80 हजार के करीब महीने की पगार थी। उनके बड़े भैया हीरा लाल गॉड बचपन से ही भाजपा के साथ जुड़े थे और पिछले 36 वर्षों तक उदयपुर ब्लॉक का पार्टी कार्यालय उनके घर पर ही चलता रहा। भाजपा के पूर्व विधायक से राजनैतिक विचारधारा में मिलने से गॉड परिवार का 36 का आंकड़ा बन गया। उदयपुर में ही पूर्व विधायक के घर के आमने सामने ही रहने वाले ही राम गॉड ने पूर्व भाजपा विधायक के नाकामयाबियों और भ्रष्टाचार को उजागर किया। राम गॉड भाजपा से टिकट लेकर लड़ना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने प्रयास भी किए और लाहुल स्पीति के एक-एक गांव तक दस्तक भी दी लेकिन विधि के विधान को कोई टाल नहीं सकता। इसी वर्ष उनके बड़े भाई हीरा लाल गॉड का ह्दय गति रूक जाने से स्वर्ग वास हो गया और श्रीराम गॉड अंदर से टूट गए। हालांकि स्वयं वह चुनाव में तो नहीं उतरे मगर लाहुल स्पीति के मौजूदा विधायक रवि ठाकुर के लिए जीतोड़ मेहनत की और चुनाव से कुछ दिन पूर्व रवि ठाकुर के निष्ठा पर विश्वास करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन भी थाम लिया। पूरे जिला में दमदार प्रचार करते हुए श्रीराम गॉड ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उधर, रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें श्रीराम गॉड जैसा नेता पार्टी के लिए वफादार चेहरा मिला है। रवि ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि गॉड की कृपा से ही उदयपुर का गॉड हमें सारथी के रूप में मिला है। रवि ठाकुर का कहना है यह चुनाव है, परिणाम चाहे जो कुछ भी आए मगर कुछ लोग पार्टी छोड़ कर गए हैं जिसका दुख तो है लेकिन खुशी इस बात की है कि गॉड की तरह बहुत अच्छे लोग भी पार्टी से जुड़े हैं जो लाहुल स्पीति कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने श्रीराम गॉड, कांग्रेस के बलदेव शर्मा, आप पार्टी के नेता राजेश शर्मा तथा गोहरमा पंचायत के पूर्व प्रधान वीर सिंह काडफा समेत अनेकों नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और खुलकर मदद करने का धन्यवाद किया है। रवि ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि इस बार लाहुल स्पीति की जनता ने कांग्रेस को खुलकर समर्थन दिया है। रवि ठाकुर ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो पिछली गलतियों को सुधारने के पूरे प्रयास किए जाएंगे और आने वाले समय में लोगों को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। बहरहाल, 18 दिसंबर को ही चुनाव परिणामों का पिटारा खुलेगा और उसके बाद ही पता चलेगा कि जनता ने किस उम्मीदवार को अपने सर माथे बिठाया है और किसको नकारा है।