ग्रामीण विकास अभिकरण 6 दिसंबर की करेगा 2 वाहनों की नीलामी
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 23 नवबंर।ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू की दो वाहनों की नीलामी 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे की जाएगी। उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए जीसी बैंस ने बताया कि जो भी इन गाड़ियों (मारूति जिप्सी माॅडल 1999 व एंबेसडर कार माॅडल 2001)को खरीदने के इच्छुक हो वे 6 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे पांच हजार रुपये की राशि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में जमा करवाकर इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। इन दोनों गाड़ियों की नीलामी इकट्ठी एक ही बोली से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222296 पर संपर्क किया जा सकता है।