श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से की मुलाक़ात

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात की। इससे पहले उन्‍होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
चार दिवसीय भारतीय दौरे पर बुधवार को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे पत्‍नी मैत्री विक्रमसिंघे के साथ भारत आए हैं। यहां श्रीलंका के भारतीय राजदूत तरणजीत संधू ने उनका स्वागत किया।
श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा व राहुल गांधी से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, जब से भारत ने श्रीलंका के हम्बनटोना जिले के मट्टाला हवाई अड्डे पर निवेश में रुचि दिखाई है, तब से दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *