कुल्लू की टीम ने जीता बास्केटबाल का खिताब

कुल्लू में 47वी अंतर महाविद्यालय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
प्रतियोगिता में 20 कालेजों के 3 सौ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कमलेश वर्मा (परी), कुल्लू, 24, नवंबर। प्रदेश विश्वविद्यालय की 47वीं अंतर महाविद्यालय पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता कुल्लू के ढालपुर मैदान में संपन्न हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 महाविद्यालयों की टीमों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कालेज के प्राचार्य डा. नंद लाल शर्मा ने मुख्यातिथि को कुल्लवी टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह दे कर समानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुल्लू और धर्मशाला के मध्य खेला गया।
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में धर्मशाला को 40 अंकों से दी मात
कुल्लू ने धर्मशाला पर शुरू से ही अंत तक दबाव में रखा और मैच के समाप्ती पर कुल्लू 71 और धर्मशाला 31 अंक लिए । इस प्रकार से कुल्लू 40 अंकों जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की। जिसमें टेक चंद और भुपेन्द्र ने सर्वाधिक अंक लेकर टीम को विजेता बनाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी कुल्लू शालिनी ने ने कहा कि जो टीम एकजुट होकर खेलती है, वही टीम विजेता बनती है।उन्होंने कहा खिलाड़ी वही होता है जो हार और जीत से उपर उठकर खेलता है उसे खिलाड़ी कहते हैं। कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डा- नंद लाल शर्मा ने ,सपी, अन्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *