रोटरी क्लब पालमपुर व सुंदरनगर ने अग्नि प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

-अग्नि पीड़ितों के लिए फरिश्ते बनकर आ रही समाज सेवी संस्थाएं
कमलेश वर्मा(परी)

कुल्लू, 24 नवबंर। बालीचौकी के गाहर गांव के अग्नि पीडितों की मदद के लिए रोटरी क्लब पालमपुर व सुंदरनगर ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं । रोटरी क्लब के सेक्रेटरी बीके कपूर उनके साथ विनोद सोनी,विनय शर्मा,सादी लाल व कृष्ण गोपाल आदि बालीचौकी पहुंचे उन्होंने प्रभावितों को कम्बल, जेकेट, तंदूर आदि के अलावा जरूरत की बहुत सी सामग्री प्रभावितों को बांटी । कुदरत का कहर कब और कहा बरस जाए इसका क्या पता लेकिन भगवान सभी पर दया दृष्टि रखता है । जिस पर मुसीबत पड़ी जाए उसके पास दानी सज्जनों को फरिश्तों के रूप में उनके पास भेज देता है ।
बाली चौकी के अग्नि पीडितों के पास की समाज सेवी उनकी सहायता के लिए पहुंच रहे हैं। रोटरी क्लब पालमपुर व सुंदरनगर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बालीचौकी के प्रभावितों की मदद कर पुण्य कमाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *