क्लॉथ में ब्यास नदी में डूबने से युवक की मौत

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 24 नवबंर। कुल्लू ज़िला के मनाली के क्लॉथ में एक युवक व्यास नदी में बह गया। युवक नदी किनारे गर्म पानी के चश्मे में नहाने आया था। युवक ने नहाने के लिए कपड़े उतारे ओर नदी किनारे गया। गर्म चश्मे में नहा रहे लोगो को घटना का पता ही नही चला। जब युवक पानी मे बह गया तब लोगो को नजर उस पर गई। आसपास के लोगो ने इकठे होकर उसे नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक बहता हुआ लगभग 300 मीटर दूर जा पहुंचा था। मृतक युवक की पहचान रिम्पन उर्फ रिम्पी पुत्र रोशन उम्र 32 साल, वार्ड नं 5 मनु मार्किट के रूप में हुई है। लोगो ने घटना की सूचना मनाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त मनु मार्किट मनाली के रिपन उर्फ रिम्पी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *